सफल जीवन की शुरुआत एक सपने से होती है, Successful life starts with a dream
सफल जीवन की शुरुआत एक सपने से होती है सफल लोग अपनी वर्तमान नौकरी, परिवार, सेहत या आमदनी की तरफ़ नहीं देखते। वे भीड़ से आगे निकल जाते हैं और एक छोटा परंतु महत्वपूर्ण काम करते हैं: वे जीवन को उस तरह नहीं देखते जैसा वह है, बल्कि उस तरह देखते हैं जैसा वह हो सकता है। वे देखते हैं कि जीवन कैसा होगा, जब वे इसमें “मैं जीतूंगा" के लगनशील व बुद्धिमत्तापूर्ण प्रयास भर देंगे। किसी काम में प्रगति तभी हो सकती है, जब उसकी संभावनाओं को देखा जाये। प्रगति उस स्थिति में नहीं हो सकती, जब हम सिर्फ़ वास्तविकता को ही देखें । महान आर्किटेक्ट, भवन निर्माता और निवेशक बड़े शहर की झुग्गियों और खंडहरों की वास्तविकता को नहीं देखते। वे इन झुग्गियों को नई बस्तियों में बदलने की संभावनाओं को देखते हैं, जहाँ लोग रहें, काम करें और जीवन का आनंद लें। हर कंपनी, स्कूल, संस्था और इमारत एक सपना है, जिसे किसी ने देखा और हक़ीक़त में बदला। महान जीवन हमेशा एक महान सपने से शुरू होता है। हर इंसान के पास दो तरह की दृष्टि होती है : नेत्रदृष्टि (Eyesight) और मस्तिष्कदृष्टि (Mindsight)। नेत्रदृष्टि हमें बताती है कि हमारे चारों तरफ़...